Sunday, 31 May 2020

बकरीद में इन लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज करेंगे बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय

बकरीद में इन लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज करेंगे बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय

Bihar DGP Gupteshwar Pandey

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय बकरीद को लेकर काफी सचेत है क्योंकि उस दिन 12 अगस्त को बकरीद के साथ साथ सावन का अंतिम सोमबार भी हैं। उन्होंने कहा कि 12 तारीख को बकरीद है इसलिए सभी को बकरीद की मुबारकबाद देता हूँ। और 12 तारीख को सावन का अंतिम सोमवार भी है इसलिए भोलेनाथ से कामना करता हूँ कि बिहार की जनता आपस मे मिलजुलकर रहे। साथ ही उन्होंने जनता से अपील किया कि किसी तरह के अफ़बाह पर ध्यान न दें। भाईचारे और शान्ति के साथ बकरीद और सावन की अंतिम सोमवार का पर्व मनाए। व्हाट्सएप और फेसबुक के द्वारा बच्चा चोर का अफ़बाह फैलाया जा रहा है। बच्चा चोर के नाम पर बेगुनाह लोगों को पीटा जा रहा है। इस तरह का कोई घटना बिहार में नही हुआ है। इसलिए इन सब बातों को नजरअंदाज कर दें।

गुप्तेश्वर पांडेय ने उपद्रवियों को दिया चेतावनी


बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी इस तरह के मौके पर चाहे बकरीद हो या दुर्गा पूजा हो या किसी और पर्व त्योहार के मौके पर अफ़बाह फैलाने की कोशिश करेगा चाहे वो शोसल मीडिया के माध्यम से हो या किसी और माध्यम से उसे वकसा नही जाएगा। साथ ही उपद्रव फैलाने बालों पर भी कड़ी नजर रखा जाएगा। बिहार की 90% जनता शांति चाहती है। कुछ ही लोगों के द्वारा उपद्रव फैलाया जाता है। ऐसे लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में रजिस्ट्री कर दिया जाएगा। और एक बार जब नाम गुंडा रजिस्टर में रजिस्ट्री हो गया तो ऐसे लोगों को बहुत परेशानी होगा। इन लोगों का न ड्राविंग लाइसेंस बनेगा न ही पासपोर्ट बनेगा। चाहे वो किसी भी धर्म का हो।

DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार पुलिस से कहा

उन्होंने बिहार पुलिस से कहा कि थाना में यदि कोई गरीब आदमी जाए तो उन्हें बैठकर विनम्रतापूर्वक पूर्वक बात करिए जो एकदम गरीब परिवार है उन्हें यथासंभव मदद करने की कोशिश कीजिए। किसी निर्दोष लोगों पर कार्यवाही नही होना चाहिए। जेलों में कितने ऐसे निर्दोष कैदी है जो सजा काट रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार कीजिए चाहे वो वार्ड कमिश्नर हो या सांसद हो। थाना में जाये तो उनकी बात सुनिए और जो उचित कारवाई है वही कीजिए किसी के बहकावे में न आयें। कुछ पदाधिकारी ऐसे है जो गलत कर रहे थे उन्हें हटाया गया है। सरकार चाहती है कि बिहार में कानून व्यवस्था बना रहे। जब इतना अच्छा सरकार मिला है तो किसी को डरने की जरूरत नही है आप ईमानदारी से अपना काम कीजिए।